अंबिकापुर। जिले के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले कलेक्टोरेट और एसपी कार्यालय परिसर में स्थित हनुमान मंदिर में चोरी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शातिर चोरों ने मंदिर की दान पेटी तोड़कर उसमें रखी रकम चोरी कर ली।
चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसमें नकाबपोश चोर वारदात को अंजाम देते नजर आ रहे हैं। इस घटना के बाद शहर की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं।
कोतवाली थाना क्षेत्र की इस घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Tags
Ambikapur