लखनपुर में दिव्यांग बच्चों एवं पालकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न
कार्यालय कलेक्टर एवं जिला मिशन समन्वयक अम्बिकापुर के आदेशानुसार तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी लखनपुर के निर्देशन में समावेशी शिक्षा अंतर्गत दिव्यांग बच्चों एवं पालकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम कन्या हायर सेकंडरी स्कूल, लखनपुर में आयोजित किया गया।
इस प्रशिक्षण में विकासखंड के 220 दिव्यांग बच्चे एवं 60 पालक सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा से किया गया।
प्रशिक्षण की मुख्य बातें
- बच्चों को उनकी दिव्यांगता के अनुसार शिक्षण प्रदान किया गया।
- रोचक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को प्रोत्साहित किया गया।
- विकासखंड शिक्षा अधिकारी लखनपुर द्वारा बच्चों को कंपास बॉक्स, कॉपी एवं पेन वितरित किए गए।
- पालकों एवं जनसमुदाय को दिव्यांगता के बारे में जानकारी दी गई।
- शासन द्वारा प्रदत्त सहायक उपकरण, छात्रवृत्ति एवं अन्य योजनाओं की जानकारी साझा की गई।
- पालकों को रिसोर्स सेंटर की सुविधाओं का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया गया।
- बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने का आग्रह किया गया।
सहयोगी अधिकारी एवं शिक्षक
प्रशिक्षण के सफल आयोजन में विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री देवकुमार गुप्ता,
सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री आलोक सिंह,
खंड स्त्रोत समन्वयक श्री द्विपेश पांडे,
बी.आर.पी. उदयपुर श्री विनोद कुमार,
बी.आर.पी. लखनपुर श्री भागवत प्रसाद देवांगन,
स्पेशल एजुकेटर श्रीमति वैदेही,
शिक्षक श्री दुष्यंत कश्यप,
जनशिक्षक श्री रामजतन यादव,
श्री किशोर एक्का,
प्रतिमा टोप्पो एवं अन्य शिक्षकों तथा पालकों का विशेष सहयोग रहा।
Tags
Ambikapur