हत्या का प्रयास के मामले में 24 घंटे के भीतर गिरफ्तारी
01 विधि से संघर्षरत बालक समेत कुल 03 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
- डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा निर्देशन में साइबर सेल एवं थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही।
- पुरानी रंजिश के कारण आरोपियों ने एक राय होकर आहत को जान से मारने की नियत से चाकू से गंभीर चोट पहुंचाई।
- पुलिस टीम द्वारा घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त।
- गंभीर अपराधों में पुलिस टीम द्वारा लगातार सख्त कार्यवाही।
मामले का संक्षिप्त विवरण
प्रार्थी रोशन जायसवाल निवासी रिंग रोड बौरीपारा ने दिनांक 24/01/26 को थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट के अनुसार, प्रार्थी का भाई ऋतिक जायसवाल कपड़ा व्यवसाय करता है। उसी दिन करीब 11 बजे आनंद गुप्ता ने फोन कर बताया कि वे दोनों कपड़ा लेने चांदनी चौक गए थे। वापसी में गणपति पेट्रोल पंप के सामने चाय पीते समय सत्यम सोनकर, आयुष सोनी एवं एक अन्य साथी पुरानी रंजिश के कारण पहुंचे और सत्यम सोनकर ने चाकू से ऋतिक जायसवाल पर वार किया। घायल को जिला अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया।
आरोपियों की गिरफ्तारी
पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर गवाहों के बयान दर्ज किए और सतत प्रयास से 01 विधि से संघर्षरत बालक समेत कुल 03 आरोपी 24 घंटे के भीतर हिरासत में लिए:
- (01) विधि से संघर्षरत बालक
- (02) सत्यम सोनकर, पुत्र अर्जुन सोनकर, उम्र 18 वर्ष, निवासी गुरुद्वारा वार्ड मायापुर
- (03) आयुष सोनकर, पुत्र शिवशंकर सोनकर, उम्र 19 वर्ष, निवासी घुटरापारा मायापुर
पूछताछ में सत्यम सोनकर ने पुरानी रंजिश के कारण बदला लेने हेतु घटना कारित करना स्वीकार किया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त किया। बालिग आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया तथा विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
पुलिस टीम की भूमिका
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शशिकान्त सिन्हा, साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, प्रधान आरक्षक विकास सिन्हा, प्रधान आरक्षक जयदीप सिन्हा, आरक्षक मनीष सिंह, अनुज जायसवाल सक्रिय रहे।