लखनपुर। माननीय मुख्यमंत्री जी के आदेशानुसार सरगुजा ओलंपियाद खेल आयोजन का शुभारंभ आज दिनांक 29 जनवरी 2026 से लखनपुर विकासखंड में किया गया। यह आयोजन विकासखंड लखनपुर के समस्त ग्राम पंचायतों के खिलाड़ियों के लिए आयोजित किया गया, जिसमें 16–17 वर्ष से कम एवं 17 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल विधाओं में भाग लिया।
खेलों का आयोजन हायर सेकेंडरी स्कूल पुहपुतरा के खेल मैदान में किया गया। इस अवसर पर जनपद सीईओ श्री प्रकाश कुमार सिंह, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री डी. के. गुप्ता, बीआरसी श्री दीपेश पांडे, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री आलोक सिंह एवं श्री मनोज तिवारी के मार्गदर्शन में आयोजन संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के रूप में श्री रवि अग्रवाल, श्री दिनेश कुमार साहू, विधायक प्रतिनिधि श्री राकेश अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष श्री दिनेश बारी, जनपद अध्यक्ष श्रीमती शशि सिंह सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
खेल आयोजन को सफल बनाने में विकासखंड के समस्त ग्राम पंचायत सचिवों, सीएससी, पी.टी.आई. एवं शिक्षकों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। प्रथम दिवस का खेल आयोजन आज की तिथि में सुचारू एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।
शेष खेलों का आयोजन दिनांक 30 जनवरी 2026 एवं 2 फरवरी 2026 को किया जाएगा, तथा पुरस्कार वितरण कार्यक्रम विकासखंड स्तरीय आयोजन में संपन्न होगा।

