प्रदेश की हर ग्राम पंचायत में बनेगा महतारी सदन- ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की पहल

ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की पहल



अम्बिकापुर/ प्रदेश की ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने तथा सामाजिक समरसता स्थापित करने के उद्देश्य से महतारी सदन का निर्माण किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रयासों से प्रदेश में 166 महतारी सदन के निर्माण हेतु 49 करोड़ 80 लाख रुपये की स्वीकृति जारी की गई है।

महिलाओं की बढ़ती भागीदारी : उपमुख्यमंत्री

श्री शर्मा ने कहा कि “न्यू इंडिया के ग्रोथ साइकल में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आत्मनिर्भर भारत अभियान महिलाओं की क्षमता को देश के विकास के साथ जोड़ रहा है।”
उन्होंने बताया कि ग्रामीण भ्रमण के दौरान महिलाओं ने बार-बार बैठने और सामूहिक गतिविधियों के लिए स्थान की आवश्यकता बताई थी। उसी मांग को पूरा करने के लिए अब गांव-गांव में महतारी सदन बनाए जाएंगे।

अब तक 368 महतारी सदन की स्वीकृति

प्रदेश सरकार अब तक 368 महतारी सदन की स्वीकृति प्रदान कर चुकी है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा निर्माण कार्यों में एकरूपता के लिए मानक डिज़ाइन एवं प्राक्कलन तैयार किया गया है। प्रत्येक महतारी सदन पर लगभग 30 लाख रुपये की लागत आएगी।

5 वर्षों में हर ग्राम पंचायत तक योजना

सरकार ने लक्ष्य रखा है कि आने वाले 5 वर्षों में सभी ग्राम पंचायतों में महतारी सदन बनेंगे। पहले चरण में प्रत्येक विकासखंड में निर्माण कार्य प्रारंभ किया जा रहा है।

सुविधाओं से सुसज्जित होंगे महतारी सदन

लगभग 2,500 वर्गफुट क्षेत्रफल में बनने वाले प्रत्येक महतारी सदन में –

  • बैठक कक्ष, बड़ा हाल और बरामदा

  • किचन, स्टोररूम व शौचालय

  • सुरक्षित बाउंड्रीवाल और सामुदायिक शौचालय

  • पानी हेतु ट्यूबवेल एवं वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था

महिलाओं के लिए रोजगार और सामुदायिक गतिविधियों का केंद्र

महतारी सदन न केवल महिलाओं के बैठने और मिलने का स्थान होगा बल्कि उन्हें रोजगार प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों की गतिविधियों और सामुदायिक कार्यक्रमों के संचालन के लिए भी एक स्थायी मंच उपलब्ध कराएगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने