भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा एवं विविध धार्मिक आयोजन

अंबिकापुर। सरगुजा सर्व ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर 30 अप्रैल 2025, बुधवार को भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया के दिन, भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव को भव्यता प्रदान करते हुए संपन्न होगा।

शोभायात्रा का प्रारंभ दिनांक 30.04.2025 को बुधवार अपराह्न 4:00 बजे दुर्गा चौक, गांधी चौक, अंबिकापुर से होगा। शोभायात्रा भगवान श्री परशुराम जी की भव्य झांकी के साथ नगर भ्रमण करते हुए संपन्न होगी। तत्पश्चात भगवान श्री परशुराम मंदिर परिसर में महाप्रसाद वितरण एवं विशेष पूजा कार्यक्रम का आयोजन होगा।


इस आयोजन के अंतर्गत निम्नानुसार कार्यक्रम प्रस्तावित हैं:

दिनांक 29 अप्रैल 2025, मंगलवार प्रातः 9:00 बजे से 24 घंटे के लिए -

                    संगीतमय श्री रामचरितमानस अखंड रामायण पाठ।

29 अप्रैल 2025, मंगलवार अपराह्न 4:00 बजे से -

                भगवान श्री परशुराम जी का पंचामृत महाभिषेक, विशेष पूजन एवं आरती।

30 अप्रैल 2025, बुधवार -

            अखंड समापन परशुराम सामूहिक हवन एवं महाआरती।

    इस पावन अवसर पर सरगुजा सर्व ब्राह्मण समाज ने सभी श्रद्धालुजन, समाजबंधु एवं ईष्ट-मित्रों Jको सपरिवार सादर आमंत्रित किया है।

निवेदक

सरगुजा सर्व ब्राह्मण समाज, अंबिकापुर

जिला - सरगुजा (छ.ग.)

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने