नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025: मतदान सामग्री प्राप्त कर मतदान दल कड़ी सुरक्षा में हुए रवाना

11 फरवरी को ईवीएम के माध्यम से होगा मतदान, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव हेतु कड़े सुरक्षा इंतजाम

अंबिकापुर। नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 के तहत 11 फरवरी को सुबह 08:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक मतदान होगा। सोमवार को नगर निगम अंबिकापुर, नगर पंचायत सीतापुर और नगर पंचायत लखनपुर के लिए मतदान दलों को मतदान सामग्री वितरित की गई। कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान कर्मियों को ईवीएम मशीन, आवश्यक दस्तावेज एवं अन्य सामग्री उपलब्ध कराई गई और इसके बाद सभी मतदान दलों को निर्धारित पोलिंग बूथों के लिए रवाना किया गया

इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) श्री विलास भोसकर ने मतदान दलों को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान निर्वाचन प्रेक्षक डॉ. संतोष कुमार देवांगन, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सुनील कुमार नायक, जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल, नगर निगम आयुक्त श्री डी.एन. कश्यप, एसडीएम श्री फागेश सिन्हा, सहायक नोडल अधिकारी श्री गिरीश गुप्ता सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

🔹 शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव के लिए 500 से अधिक सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।
🔹 700 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
🔹 जिले में 10 मतदान केंद्रों को संवेदनशील चिन्हित किया गया है—

  • नगर निगम अंबिकापुर: 08 संवेदनशील मतदान केंद्र
  • नगर पंचायत लखनपुर: 02 संवेदनशील मतदान केंद्र
    🔹 निर्वाचन कार्य के लिए अंबिकापुर में 47, सीतापुर में 5 और लखनपुर में 4 वाहन आवंटित किए गए हैं।

आदर्श मतदान केंद्रों की स्थापना

नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के अंतर्गत जिले में कुल 07 आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं—
नगर निगम अंबिकापुर: 05 आदर्श मतदान केंद्र
नगर पंचायत सीतापुर: 01 आदर्श मतदान केंद्र (वार्ड क्रमांक 03 - अग्रसेन वार्ड)
नगर पंचायत लखनपुर: 01 आदर्श मतदान केंद्र (वार्ड क्रमांक 07 - दीन दयाल उपाध्याय वार्ड)


ईवीएम से होगा मतदान, मॉक पोल की होगी प्रक्रिया

📌 इस चुनाव में मतदान ईवीएम मशीन के माध्यम से होगा
📌 मतदान से पहले अभ्यर्थियों के एजेंट की उपस्थिति में मॉक पोल किया जाएगा।
📌 ईवीएम में दो भाग होंगे—

  • पहला भाग: महापौर/अध्यक्ष के लिए
  • दूसरा भाग: पार्षद के लिए
    📌 मतदाता पहले महापौर के लिए सफेद बटन दबाएगा (छोटी बीप), फिर पार्षद के लिए गुलाबी बटन दबाएगा (लंबी बीप), इसके बाद मतदान पूरा माना जाएगा।

मतदाता एवं मतदान केंद्रों की जानकारी

नगर निकाय    मतदाता    पुरुष    महिला        थर्ड जेंडर        मतदान केंद्र
नगर निगम अंबिकापुर    1,21,454    59,644    61,800        10            143
नगर पंचायत लखनपुर    5,692    2,696    2,996         -            15
नगर पंचायत सीतापुर    7,131    3,451    3,680          -            15

अभ्यर्थियों की सूची

नगर निगम अंबिकापुर (महापौर पद के लिए 06 उम्मीदवार)

1️⃣ डॉ. अजय कुमार तिर्की (कांग्रेस)
2️⃣ श्रीमती मंजूषा भगत (भाजपा)
3️⃣ श्री प्रकाश कुमार किस्पोट्टा (बसपा)
4️⃣ श्री राजीव लकड़ा (आप)
5️⃣ श्रीमती माधुरी सिंह सांडिल्य (गोंडवाना गणतंत्र पार्टी)
6️⃣ श्री तरुण कुमार भगत (हमर राज पार्टी)

वार्ड पार्षद पद के लिए 124 उम्मीदवार मैदान में

नगर पंचायत लखनपुर (अध्यक्ष पद के लिए 03 उम्मीदवार)

1️⃣ सावित्री साहू (भाजपा)
2️⃣ शिखा रमेश जायसवाल (कांग्रेस)
3️⃣ अनिशा गुप्ता (निर्दलीय)

पार्षद पद के लिए 32 उम्मीदवार मैदान में

नगर पंचायत सीतापुर (अध्यक्ष पद के लिए 03 उम्मीदवार)

1️⃣ अमृता पैंकरा (भाजपा)
2️⃣ प्रेमदान कुजूर (कांग्रेस)
3️⃣ गिरधर राम भगत (निर्दलीय)

पार्षद पद के लिए 40 उम्मीदवार मैदान में


मतदाताओं से अपील

✔ मतदान दिवस पर अपना मतदाता पहचान पत्र या अनुमोदित 18 दस्तावेजों में से कोई एक दस्तावेज साथ लाएं।
सुबह 08:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक मतदान करें
लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने