ईमानदारी और जनसेवा मेरी पूंजी: डॉ अजय तिर्की

अम्बिकापुर: "ईमानदारी और जनसेवा मेरी पूंजी है। इसी पूंजी के साथ मैंने 10 साल नगर की सेवा की है और मुझे पूरा विश्वास है कि अम्बिकापुर के सम्माननीय नागरिक मुझे एक बार पुनः सेवा का अवसर देंगे।" यह बात निवर्तमान महापौर डॉ अजय तिर्की ने मतदान पूर्व प्रचार के 48 घंटे पहले कही।

डॉ तिर्की ने बताया कि उन्होंने 9 दिनों तक लगातार सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक पूरे शहर के 48 वार्डों में सघन जनसंपर्क किया और जनता की आकांक्षाओं को समझा। उन्होंने कहा, "हमारी प्राथमिकता शहर की स्वच्छता, अच्छी सड़कें, पेयजल, महिलाओं की सुरक्षा और युवाओं के लिए रोजगार है। जनता का विश्वास प्राप्त होने पर हम इसी दिशा में कार्य करेंगे।"

पूर्व उपमुख्यमंत्री के साथ संयुक्त प्रचार

प्रचार के अंतिम दिन पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव और डॉ अजय तिर्की ने संयुक्त रूप से शहर के कई वार्डों में जनसंपर्क किया। इस दौरान जनता का उत्साह और समर्थन स्पष्ट रूप से देखने को मिला। महिलाओं ने आरती उतारकर एवं फूल मालाओं से उनका स्वागत किया।

पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव ने कहा, "जनता से जो प्रतिसाद मिला है, वह असाधारण है। हमें विश्वास है कि कांग्रेस नगर निगम अम्बिकापुर में फिर से जनता की सेवा के लिए आ रही है।" उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस ने जनता से चर्चा कर जनआकांक्षाओं पर आधारित घोषणा पत्र तैयार किया है और इसे लागू कर शहर को नई ऊंचाइयों पर ले जाया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने