अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कल, 07 फरवरी को अंबिकापुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के रोड शो और आमसभा में शामिल होंगे। यह जानकारी भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता ने दी। मुख्यमंत्री इस दौरान नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आम जनता से वोट अपील करेंगे।
मुख्यमंत्री का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम:
📍 समय 02:00 बजे दोपहर – पी.जी. कॉलेज हेलीपैड पर आगमन।
📍 समय 02:15 बजे दोपहर – पुलिस कंट्रोल रूम से रोड शो का शुभारंभ।
📍 समय 02:25 बजे दोपहर – गुरुनानक चौक पर स्वागत।
📍 समय 02:35 बजे दोपहर – महामाया चौक पर स्वागत।
📍 समय 02:50 बजे दोपहर – संगम चौक पर स्वागत।
📍 समय 03:05 बजे दोपहर – महाराजा गली के पास स्वागत।
📍 समय 03:20 बजे अपराह्न – घड़ी चौक में आमसभा।
📍 समय 04:00 बजे अपराह्न – गांधी चौक (गांधीनगर) में आमसभा।
भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और प्रत्याशियों से मुख्यमंत्री के आगमन पर रोड शो और आमसभा को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने की अपील की है।
Tags
अंबिकापुर