अम्बिकापुर के निवासी ईश्वर राजवाड़े की रायपुर के तेलीबांधा तालाब के पास दिनदहाड़े चाकू से गोदकर की गई हत्या ,पूर्व डिप्टी सीएम सिंहदेव ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

अम्बिकापुर के सरई टिकरा निवासी ईश्वर राजवाड़े की रायपुर के तेलीबांधा तालाब के पास दिनदहाड़े चाकू से गोदकर की गई हत्या को लेकर पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री टी एस सिंहदेव ने छत्तीसगढ़ के डी जी पी अशोक जुनेजा से बात की है। सरई टिकरा निवासी ईश्वर राजवाड़े शासकीय कार्य से अपने अधिकार को लेकर प्रदेश की राजधानी रायपुर आया था। 

आज सुबह वो रायपुर के तेलीबांधा तालाब के पास मॉर्निंग वॉक के लिए गया था वहाँ पर मोटरसाइकिल सवार तीन लुटेरों ने उसकी मोबाईल लूटने के प्रयास में उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी। 

प्रदेश की राजधानी के मुख्य पर्यटन क्षेत्र में थाने से चंद कदमों की दूरी पर घटित इस घटना को पूर्व उपमुख्यमंत्री ने हतप्रभ करने वाला कहा है। 

उन्होंने कहा कि इस घटना से मैं भौचक्का रह गया हूँ। छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी बुरी स्थिति छत्तीसगढ़ में कभी नहीं रही। 

सरगुजा निवासी ईश्वर राजवाड़े की इस तरह दिनदहाड़े हत्या से मन आहत है। घटना की जानकारी होते ही उन्होंने छत्तीसगढ़ के डीजीपी अशोक जुनेजा को फोन कर इस मामले में त्वरित करवाई करके अपराधियों को गिरफ्तार करने को कहा है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने