थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा मामले में की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही।
आरोपी कर कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार ब्लेड किया गया बरामद।
गंभीर अपराधों में शामिल आरोपियों के विरुद्ध पुलिस टीम द्वारा की जा रही सख़्ती से कार्यवाही।
दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा गवाहों का कथन दर्ज कर घटनास्थल निरीक्षण कर मामले में शामिल आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था, पुलिस टीम के सतत प्रयास से मामले के आरोपी संजीव विश्वास उर्फ़ पोचा उम्र 30 वर्ष सस्किन रविन्द्रनगर जयनगर सूरजपुर का होना बताया गया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर पत्नी कों नही ले जाने देने की बात से नाराज होकर अपराध घटित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त धारदार ब्लेड जप्त किया गया हैं, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जाता हैं।
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रदीप जायसवाल, आरक्षक रविन्द्र साहू, उमेश्वर राजवाड़े, घनश्याम देवांगन शामिल रहे।