अंबिकापुर// भारत रत्न, छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर आज भाजपा नगर मंडल अंबिकापुर ने एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। संकल्प भवन भाजपा कार्यालय अंबिकापुर में आयोजित कार्यक्रम में स्वर्गीय अटल जी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि अटल जी अजातशत्रु थे,विरोधी दल के लोग भी उनके भाषणों को बड़े ध्यान से सुनते थे। उन्होंने भारत को अपने प्रधानमंत्री रहते परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र बनाया। उनके बताये मार्ग पर चलकर ही आज हम देश को विकसित राष्ट्र की दिशा में आगे लेकर बढ़ रहे हैं। इस अवसर पर अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल ने स्वर्गीय अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अटल जी की देन है जो आज हम छत्तीसगढ़ जैसे खुशहाल राज्य में रह रहे हैं। छत्तीसगढ़ को लेकर उनकी सकारात्मक व दूरदर्शी सोंच ने न केवल इसे अलग राज्य का दर्जा दिलाया बल्कि विकास की ऐसी बयार बहाई कि भाजपा सरकार के 15 वर्षों के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ का कोना कोना चमक उठा। इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला ने अटल जी को कालजयी पुरुष निरूपित करते हुए कहा कि भारत देश को ऐसे महान सपूत कम ही मिलते हैं जिनके कृतित्व व व्यक्तित्व से पूरा देश गौरवांवित हो। अटल बिहारी वाजपेयी निर्विवाद रूप से सर्वश्रेष्ठ जनप्रतिनिधि व नेता रहे हैं जिन्हें राजनीति में कार्य करने वाले कार्यकर्ता आज भी अपना आदर्श मानते हैं। इस अवसर पर जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता, त्रिलोक कपुर कुशवाहा, विरेन्द्र बघेल, प्रयाग राज साहू, विकास पांडेय, अभिषेक शर्मा, दीपक सिंह तोमर, संजय सोनी ,प्रेमानंद तिग्गा, विश्व विजय सिंह तोमर, फुलेश्वरी सिंह पैंकरा, राजेन्द्र जायसवाल, शैलेष सिंह, अतिश सिंह, संजीव वर्मा, पंकज गुप्ता, विपिन पांडेय, संजय त्रिपाठी, किंजल पांडेय, रामप्रवेश पांडेय, सर्वेश तिवारी, दुर्गा शंकर दास, शरद सिन्हा, सानू कश्यप,विकास शुक्ला, भुपेश यादव, वीर सोनी,संजय जायसवाल, रविकांत उरांव, आनंद सिंह, मनीष बारी, सोलु सिंह, महेश जायसवाल, विनोद जायसवाल, मनोज प्रसाद, शैलेन्द्र शर्मा, गोल्डी सिंह, विमल मंदिलवार, रश्मि जायसवाल, सोनु तिग्गा, नीलम राजवाड़े, सरिता जायसवाल, शालिनी सिंह, सीमा कश्यप, नलिनी पांडेय, आनंदी बड़ा, सौरभ मिश्रा, मनीष सिंह, धर्मेंन्द्र विश्वकर्मा, अमन गुप्ता, सुमन यादव, अनामिका पैंकरा, तथा दुर्गा शंकर दास सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Tags
अंबिकापुर