अम्बिकापुर/नगर निगम के सभी 48 वार्डो में विसंगतिपूर्ण परिसीमन पर कांग्रेस ने एक मुश्त आपत्ति दर्ज कराया। पहले ही दिन तीन दर्जन आपत्तियां जमा कराई गई।22 जुलाई तक और भी आपत्तियां सौपी जाएगी।
विसंगति पूर्ण परिसीमन के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने सभी 48 वार्डो से दावा आपत्तियों का संकलन किया था।जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता,औषधीय पादप बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष बाल कृष्ण पाठक,महापौर डॉ अजय तिर्की,सभापति अजय अग्रवाल, डॉ जेपी श्रीवास्तव,द्वितेंद्र मिश्रा,हेमन्त सिन्हा,बंटी शर्मा समेत कांग्रेसजनो ने संकलित आपत्तियों को कलेक्टर के प्रतिनिधि को सौंपा।राजीव भवन से रैली की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंचे।जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने बताया परिसीमन करने वालो ने राजपत्र में प्रकाशन के बिना ग्राम पंचायत डिगमा को नगर निगम में शामिल किया गया है।ग्राम पंचायत की ग्राम सभा ने भी प्रस्ताव पारित किया है।इसी तरह गहिरा गुरु वार्ड के हुन्डरालता और चाउर पारा क्षेत्र को निगम क्षेत्र से बाहर कर दिया गया है।इस क्षेत्र के करीब चार सौ से ज्यादा आबादी न तो निगम क्षेत्र में है और न ही ग्राम पंचायत में जबकि 2003 से ही यह क्षेत्र निगम का हिस्सा था।
इस क्षेत्र के निवासियों के सामने पहचान का संकट खड़ा हुआ है। महापौर डॉ अजय तिर्की ने कहा परिसीमन का आधार 2011 के जनगणना को बनाया गया है। जब 2011 के बाद जनसंख्या बदली नहीं फिर वार्डो के परिसीमन का औचित्य ही नहीं था। सभापति अजय अग्रवाल ने कहा एसी कमरे में बैठकर अनुमान के आधार पर परिसीमन किया गया है।कई वार्ड ऐसा है जहां बारह से पन्द्रह सौ की आबादी को दूसरे वार्डो में जोड़ा गया है लेकिन वहां की जनसंख्या नहीं बदली।डॉ जेपी श्रीवास्तव ने विसंगतिपूर्ण परिसमन के खिलाफ न्यायालय जाने की बात कही।कांग्रेस की प्रतिनिधि मंडल में दुर्गेश गुप्ता,शैलेन्द्र सोनी, प्रमोद चौधरी,विनीत जायसवाल,संजीव मंदिलवार,आशीष वर्मा,चन्द्र प्रताप सिंह,जीवन यादव,अनिल सिंह,विकल झा,बाबर, काजू खान,रजनीश सिंह,विकास केशरी,अमित सिंह,शुभम जायसवाल,नरेंद्र विश्वकर्मा,आशीष शील,मिथुन सिंह,राकेश सोनी,केदार यादवविकास शर्मा,पूर्णिमा सिंह,रूही गजाला,मंजू सिंह,मालती सिंह,हमीदा बानो,प्रीति सिंह शकीला सहित कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।