अम्बिकापुर // कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने तहसील लुण्ड्रा के ग्राम रीरी(पहाड़गंज) की निवासी लीलावती को आरबीसी 6-4 के तहत चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। बुधवार को उन्होंने लीलावती को सहायता राशि का आदेश सौंपा। लीलावती के पति स्व भोला का निधन एक साल पूर्व पानी में डूबने से हुआ था। उल्लेखनीय है कि प्राकृतिक आपदा के कारण हुए जनहानि पर प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की जाती है। जिसके अंतर्गत ग्राम रीरी (पहाड़गंज) निवासी भोला की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर निकटतम वारिस मृतक की पत्नी लीलावती को चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। इसी तरह रघुनाथपुर तहसील के ग्राम डकई निवासी रोहित यादव की पानी में डूबने से मृत्यु पर निकटतम वारिस पिता रामलखन और तहसील अम्बिकापुर के ग्राम सरईटिकरा निवासी देव कुमार की मृत्यु पर निकटतम वारिस तीजन राम को चार-चार लाख रुपए की अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Tags
अंबिकापुर