अंबिकापुर // कलाकेन्द्र मैदान में आये नागरिकों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने यह भी वादा किया कि केन्द्र में सरकार बनने पर पूरे देश में जाति जनगणना भी कराई जायेगी। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश पर इस समय आर्थिक और सामाजिक अन्याय हावी हो गई है। उन्होंने कहा कि देश की 73 प्रतिशत आबादी पिछडों, दलितों और आदिवासियों की है, लेकिन देखा जाये तो प्रशासन, मैनेजमेंट, व्यवसाय, मीडिया के उच्च शिखरों पर उनकी भागीदारी निरंक है। यह वर्ग या तो कॉंट्रेक्ट लेबर है या, मनरेगा का मजदूर। इस वर्ग को भागीदारी का न्याय दिलाने के लिये जाति जनगणना के एक्स रे की आवश्यकता है। जाति जानगणना के आंकडों के माध्यम से ही इस वर्ग की भागीदारी के लिये क्रॉतीकारी कदम उठाये जा सकते हैं। अम्बिकापुर की सभा में उन्होंने वायदा किया है कि कांग्रेस की सरकार बनने पर जाति जनगणना अवश्य होगी।
अगर केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनी तो भारत रत्न एम0एस0स्वामीनाथन के रिपोर्ट अनुसार एम0एस0पी0 को लीगल गारंटी देंगे साथ ही फसलों की व्यापक खरीदी भी करेंगे। भारत जोडो न्याय यात्रा के अम्बिकापुर की सभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे और यात्रा के जननायक राहुल गांधी ने मंच से कांग्रेस की इस पहली गारंटी की घोषणा की है।