अंबिकापुर // कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खडगे ने नरेन्द्र मोदी पर तगडा प्रहार किया। उन्होंने मोदीजी को संबोधित करते हुए कहा कि आप चाय बेचो लेकिन देश मत बेचो। उन्होंने कहा कि मोदी तोडफोड की राजनिति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी में गारंटी शब्द की उन्होंने हमारी नकल की है। उन्होंने कभी भी अपने कहे वायदों को पूरा नहीं किया। 2014 में उन्होंने झूठ बोला, 2019 में उन्होंने झूठ बोला, अब वो गारंटी-गारंटी बोल रहे हैं। वो झूठों के सरदार हैं। सत्ता में आने के बाद मोदी ने जनता का खून चूसा है और अपने पूजिपति मित्रों को लाभ पहॅंचाया है। उन्होंने जनता से आवाहन किया कि खून चूसने वालों के झांसे में मत आईये। मोदी आपके मताधिकार को छीन कर देश में लोकतंत्र और संविधान को समाप्त करना चाहते हैं। उनके लिये उनका मैं महत्वपूर्ण है। हर तानाशाह ऐसा ही करता है। उन्होंन कहा कि कांग्रेस देश के गरीबों, किसानों, श्रमिकों और समाज के हर कमजोर वर्ग की पार्टी है।
सभा को संबोधित करते हुए भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ के प्रभारी कन्हैया कुमार ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार पर कहा कि हम हारे नहीं हमें हराया गया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा दौर में भारत जोडो न्याय यात्रा एक और आजादी की लडाई लड रहा है। राहुल गांधी इसके नायक हैं और कांग्रेस का हर कार्यकर्ता न्याय योद्धा है। भारत जोडो न्याय यात्रा की इस सभा को पी0सी0सी0 चीफ दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी0एस0सिंहदेव, ने भी संबोधित किया।
Tags
अंबिकापुर