अंबिकापुर// भाजपा पदाधिकारियों की सरगुजा लोकसभा स्तरीय महत्त्वपूर्ण बैठक कल अंबिकापुर में होगी यह जानकारी देते हुए भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल एवं भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मुख्य आतिथ्य एवं केबिनेट मंत्री छ.ग. शासन श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक बिलासपुर अमर अग्रवाल, सरगुजा संभाग प्रभारी संजय श्रीवास्तव के विशिष्ट आतिथ्य तथा भाजपा सरगुजा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह की अध्यक्षता में भाजपा सरगुजा लोकसभा की महत्वपूर्ण बैठक कल दिनांक - 30/01/2024, (मंगलवार) को भाजपा कार्यालय "संकल्प भवन" अम्बिकापुर में दोपहर 12 बजे से आहूत की गयी है।
बैठक में सरगुजा लोकसभा अंतर्गत आने वाले राष्ट्रीय पदाधिकारी भाजपा, राष्ट्रीय मोर्चा पदाधिकारी भाजपा, प्रदेश पदाधिकारी भाजपा/प्रदेश प्रवक्ता, जिला अध्यक्ष-महामंत्री भाजपा, सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, संभाग प्रभारी-सह प्रभारी/ जिला प्रभारी-सह प्रभारी, मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा के जिला अध्यक्ष, प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक, लोकसभा के प्रभारी/संयोजक, सहसंयोजक, विधानसभा के प्रभारी/संयोजक आमंत्रित हैं। सरगुजा लोकसभा स्तरीय बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने समस्त अपेक्षित भाजपा पदाधिकारीयों को समय पर उपस्थित होने का आग्रह किया है।
Tags
अंबिकापुर