जमीन फर्जीवाड़े का आरोपी आजाद इराकी गिरफ्तार, कमलेश्वरपुर पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई

जमीन फर्जीवाड़े का आरोपी आजाद इराकी गिरफ्तार, कमलेश्वरपुर पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई

अंबिकापुर। शासकीय भूमि की हेराफेरी और धोखाधड़ी के मामले में थाना कमलेश्वरपुर एवं साइबर सेल पुलिस टीम ने आरोपी आजाद इराकी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जबकि मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

खसरा नंबर 1378 में फर्जी प्रविष्टि का आरोप

प्रार्थी उमेशवर सिंह बाज ने थाना कमलेश्वरपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वर्ष 1954-55 के अधिकार अभिलेख में खसरा नंबर 1378 की प्रविष्टि के बाद कूट रचना की गई है। जांच में सामने आया कि खसरा नंबर 1378 बंदोबस्त वर्ष 1995-96 में भी शासकीय भूमि के रूप में ‘छोटे झाड़ के जंगल’ मद में दर्ज है।

जांच में पाया गया कि वर्ष 1954-55 के अधिकार अभिलेख में निजी भूमि के रूप में खसरा नंबर 1378 की फर्जी प्रविष्टि तैयार की गई थी। इस मामले में तुलेश्वर गुप्ता, आजाद इराकी एवं अन्य की संलिप्तता पाई गई। मामले में थाना कमलेश्वरपुर में अपराध क्रमांक 82/2026, धारा 420, 467, 468, 471, 34 एवं 120(बी) भारतीय दंड विधि के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

तुलेश्वर गुप्ता के बाद आजाद इराकी गिरफ्तार

पुलिस टीम ने पूर्व में मामले में शामिल आरोपी तुलेश्वर गुप्ता को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया था। इसके बाद अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही थी।

विवेचना के दौरान आरोपी आजाद इराकी के संबंध में तकनीकी जानकारी एवं मुखबिर सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। आरोपी ने अपना नाम आजाद इराकी आत्मज रियाजुद्दीन इराकी, उम्र 43 वर्ष, साकिन मस्जिदपारा वार्ड नंबर 05, जयनगर, थाना जयनगर, जिला सूरजपुर बताया। प्रकरण में संलिप्तता पाए जाने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

फरार आरोपियों की तलाश जारी

मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों का पता लगाने का कार्य जारी है। पुलिस ने कहा है कि आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार सख्त वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी कमलेश्वरपुर निरीक्षक लक्ष्मी नारायण साव, सहायक उप निरीक्षक ललन गुप्ता, प्रधान आरक्षक विजय रवि, आरक्षक सूरज राठिया तथा साइबर सेल अंबिकापुर से साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, विकास सिन्हा, आरक्षक मनीष सिंह, अशोक यादव, अमन पुरी, रमेश राजवाड़े, विकास मिश्रा, जितेश साहू एवं राहुल केरकेट्टा सक्रिय रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने