1 जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के लिए फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम शुरू

1 जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के लिए फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम शुरू

 

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (अर्हता तिथि 01/01/2027) के संबंध में आज दिनांक 12 नवंबर 2026 को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशुतोष कुमार देवांगन एवं जिला निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।
पुनरीक्षण कार्यक्रम का विवरण
जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित पुनरीक्षण कार्यक्रम इस प्रकार है:
  • एकीकृत मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन: 12 नवंबर 2026
  • दावा/आपत्ति प्रस्तुत करने की तिथि: 12 नवंबर 2026 से 11 दिसंबर 2026 तक
  • दावा/आपत्ति निराकरण करने की तिथि: 28 दिसंबर 2026 तक
  • मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन: 04 जनवरी 2027
युवा मतदाताओं के लिए अग्रिम आवेदन की सुविधा
आयोग द्वारा 01 जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के साथ-साथ तीन अन्य अर्हता तिथियों—01 अप्रैल, 01 जुलाई एवं 01 अक्टूबर 2027 को भी 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा एवं नए नागरिकों से प्रारूप-6 (Form-6) में अग्रिम आवेदन प्राप्त किए जाएंगे।
बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति का अनुरोध

उपरोक्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से मतदान केंद्र स्तर पर बूथ लेवल एजेंट (BLA) की नियुक्ति कर उनकी सूची जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने