पोड़ीकला संकुल की माध्यमिक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता संपन्न, मोहनपुर का रहा दबदबा

पोड़ीकला संकुल की माध्यमिक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता संपन्न, मोहनपुर का रहा दबदबा

अंबिकापुर। संकुल पोड़ीकला की माध्यमिक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता शासकीय माध्यमिक शाला मोहनपुर परिसर में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल, लंबी कूद, ऊंची कूद, तवा फेंक और गोला फेंक सहित विभिन्न खेलों में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। सामूहिक खेलों में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मोहनपुर ने अधिकांश स्पर्धाओं में विजेता का स्थान हासिल किया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य अनिमा केरकेट्टा मुख्य अतिथि रहीं। जनपद सदस्य टेरेसा एक्का, श्रवण सिंह, पिंटू गुप्ता और मंकू राम विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उप सरपंच भारत राम ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद सरस्वती वंदना और वंदे मातरम प्रस्तुत किया गया।

मुख्य अतिथि अनिमा केरकेट्टा ने विद्यार्थियों को खेल भावना और अनुशासन के साथ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल बच्चों को स्वस्थ रखने के साथ आत्मविश्वास बढ़ाते हैं तथा वे अपने माता-पिता, विद्यालय, गांव और जिले का नाम रोशन करें।

खो-खो, कबड्डी और वॉलीबॉल की बालक व बालिका दोनों श्रेणियों में मोहनपुर की टीम विजेता रही, जबकि पोड़ीकला की टीम उपविजेता घोषित हुई। व्यक्तिगत स्पर्धाओं में विद्यार्थियों ने लंबी कूद, ऊंची कूद, तवा फेंक और गोला फेंक में स्थान प्राप्त किया।

प्रमुख परिणाम

स्पर्धाप्रथमद्वितीयतृतीय
लंबी कूद बालिकाबबीतासरस्वतीअंकिता
लंबी कूद बालकदीपांशुआयुषवीर शिवा
ऊंची कूद बालिकाबबीतासरस्वतीरजनी
ऊंची कूद बालकआयुषदीपांशुलक्ष्मी प्रसाद
तवा फेंक बालिकासरस्वतीबबीतासनमती
तवा फेंक बालकरुकेशलक्ष्मी प्रसादराकेश
गोला फेंक बालिकाबबीताअनुरागिनीसनमती
गोला फेंक बालकदीपांशुलक्ष्मी प्रसादरुकेश

व्यक्तिगत प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। सामूहिक खेलों के विजेता एवं उपविजेता दलों को शील्ड दी गई। संकुल स्तरीय माध्यमिक खेल प्रतियोगिता में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मोहनपुर की छात्रा बबीता को ओवरऑल चैंपियन घोषित किया गया।

प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका द्वारिका प्रसाद पात्रे, अशोक तिर्की और उषा किरण ने निभाई। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रमुख एवं प्रधान पाठक निरंजन विश्वास ने अतिथियों, ग्रामीणों, शिक्षकों और विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने