अंबिकापुर। चक्रवाती तूफान के प्रभाव को देखते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का सरगुजा दौरा स्थगित कर दिया गया है। 29 अक्टूबर को अंबिकापुर में बाबा कार्तिक उरांव चौक एवं प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे।
बाबा कार्तिक उरांव चौक का होगा अनावरण
बाबा कार्तिक उरांव की जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम में प्रदेश के पहले बाबा कार्तिक उरांव चौक और उनकी प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। महापौर श्रीमती मंजूषा भगत की पहल पर यह चौक स्थापित किया गया है।
कार्यक्रम में कृषि मंत्री एवं आदिवासी नेता श्री रामविचार नेताम शामिल होंगे। नगर निगम अंबिकापुर और आयोजन समिति ने कार्यक्रम की समस्त तैयारियां पूरी कर ली हैं।
निर्धारित समय पर होगा आयोजन
मुख्यमंत्री के दौरे में आए बदलाव के बावजूद कार्यक्रम निर्धारित समय पर आयोजित होगा। मुख्यमंत्री वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में शामिल होकर बाबा कार्तिक उरांव चौक एवं प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
