सेवा संकल्प अभियान - पीजी कॉलेज में विद्यार्थियों ने बनाई 76×76 फीट की विशाल रंगोली

सेवा संकल्प अभियान - पीजी कॉलेज में विद्यार्थियों ने बनाई 76×76 फीट की विशाल रंगोली

अंबिकापुर, सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पीजी कॉलेज के हॉकी मैदान में विद्यार्थियों की सहभागिता से ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ थीम पर 76×76 फीट की विशाल रंगोली तैयार की गई। रंगोली के माध्यम से देश के वीर सैनिकों के शौर्य, पराक्रम और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण को प्रदर्शित किया गया।

इस आयोजन में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मकता के माध्यम से राष्ट्रप्रेम और सेवा का संदेश दिया। विभिन्न रंगों और आकृतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने वीर सैनिकों के साहस तथा देश की रक्षा में उनके योगदान को दर्शाया और उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।

सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस गतिविधि का उद्देश्य युवाओं में सेवा, सहभागिता और राष्ट्र के प्रति कर्तव्य की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। विद्यार्थियों ने सामूहिक प्रयास से विशाल रंगोली तैयार कर सेवा के भाव को राष्ट्रप्रेम से जोड़ा।

76×76 फीट क्षेत्र में तैयार की गई इस रंगोली में राष्ट्र के प्रति समर्पण और वीर सैनिकों के सम्मान की भावना को आकर्षक ढंग से अभिव्यक्त किया गया। विद्यार्थियों की सामूहिक सहभागिता से आयोजित इस कार्यक्रम ने ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ के संदेश को प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने