रिफ्रेशर कोर्स के द्वितीय सत्र में ई-साक्ष्य, डिजिटल फॉरेंसिक और CCTNS पर पुलिस अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण

रिफ्रेशर कोर्स के द्वितीय सत्र में ई-साक्ष्य, डिजिटल फॉरेंसिक और CCTNS पर पुलिस अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण

 

अंबिकापुर,  नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन और पुलिस अधिकारियों की तकनीकी दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से रक्षित केंद्र अंबिकापुर में आयोजित तीन दिवसीय विशेष रिफ्रेशर कोर्स के द्वितीय बैच का प्रशिक्षण जारी है। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार आयोजित प्रशिक्षण पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री दीपक कुमार झा के नेतृत्व एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।

प्रशिक्षण सत्र में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री रितेश चौधरी ने वरिष्ठ आरक्षक से लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर तक के विवेचकों को नवीन आपराधिक कानूनों के तहत गंभीर अपराधों की विवेचना में तकनीकी एवं डिजिटल साक्ष्यों के संकलन और उपयोग की जानकारी दी।

इस दौरान ई-साक्ष्य संकलन, डिजिटल एवं फॉरेंसिक साक्ष्य, फिंगरप्रिंट तकनीक, ई-एफआईआर, क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम (CCTNS) तथा साइबर अपराधों से जुड़े तकनीकी पहलुओं पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। अधिकारियों एवं जवानों को डिजिटल साक्ष्यों की उपयोगिता तथा आधुनिक विवेचना प्रक्रिया में इनके प्रभावी अनुप्रयोग के बारे में भी जानकारी दी गई।

ICJS प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

रिफ्रेशर कोर्स का मुख्य उद्देश्य ICJS (Interoperable Criminal Justice System) के तहत नवीन आपराधिक कानूनों को मैदानी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए विवेचकों की कार्यकुशलता एवं तकनीकी क्षमता को बढ़ाना है।

प्रशिक्षण में जिला मास्टर ट्रेनर्स, लोक अभियोजन अधिकारी, फॉरेंसिक एवं फिंगरप्रिंट विशेषज्ञ तथा साइबर और CCTNS विशेषज्ञों द्वारा आधुनिक विवेचना तकनीकों की जानकारी दी जा रही है।

173 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी ले रहे प्रशिक्षण

वर्तमान बैच में सरगुजा रेंज की विभिन्न जिला इकाइयों से 173 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी प्रशिक्षण में शामिल हैं। रेंज के शेष विवेचकों का प्रशिक्षण चरणबद्ध तरीके से 7 नवंबर तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

प्रशिक्षण सत्र में नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रितेश चौधरी, उप पुलिस अधीक्षक श्री सुरेश भगत, समन्वयक/रक्षित निरीक्षक तृप्ती सिंह राजपूत, एफएसएल एवं साइबर टीम के अधिकारी, प्रशिक्षु सूबेदार गुलशन चंद्रा, प्रशिक्षु सूबेदार पेमिन वर्मा सहित रेंज से आए पुलिस अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने