छात्रवृत्ति की अंतिम तिथि को लेकर असमंजस, संत हरकेवल शिक्षा महाविद्यालय की सूचना पर उठे सवाल

छात्रवृत्ति की अंतिम तिथि को लेकर असमंजस, संत हरकेवल शिक्षा महाविद्यालय की सूचना पर उठे सवाल


अंबिकापुर। संत हरकेवल शिक्षा महाविद्यालय अंबिकापुर द्वारा छात्रवृत्ति आवेदन को लेकर जारी सूचना के बाद विद्यार्थियों के बीच अंतिम तिथि को लेकर असमंजस की स्थिति सामने आई है। महाविद्यालय की ओर से जारी सूचना में B.Ed प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर के SC, ST और OBC विद्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026 बताई गई है।

वहीं, सूचना में ही शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए SC, ST और OBC विद्यार्थियों की नवीनीकरण छात्रवृत्ति के ऑनलाइन आवेदन की अवधि 20 जून 2026 से 30 दिसंबर 2026 तक होने का उल्लेख किया गया है। दोनों तिथियों के उल्लेख से विद्यार्थियों में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर छात्रवृत्ति आवेदन की वास्तविक अंतिम तिथि कौन-सी है।

महाविद्यालय की सूचना के अनुसार विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने के बाद उसकी हार्डकॉपी एवं आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन 15 सितंबर से 20 सितंबर 2026 के बीच महाविद्यालय में कराने के लिए कहा गया है। ऐसे में 15 सितंबर की अंतिम तिथि को लेकर विद्यार्थियों में जल्दबाजी और भ्रम की स्थिति बन रही है।

विद्यार्थियों का कहना है कि छात्रवृत्ति की अंतिम तिथि को लेकर स्पष्ट और एकरूप जानकारी जारी की जानी चाहिए, ताकि किसी पात्र विद्यार्थी का आवेदन केवल तिथि को लेकर उत्पन्न भ्रम के कारण प्रभावित न हो।

अब जरूरत इस बात की है कि संबंधित विभाग अथवा महाविद्यालय की ओर से छात्रवृत्ति आवेदन की वास्तविक अंतिम तिथि को स्पष्ट रूप से बताया जाए, जिससे विद्यार्थियों के बीच बना असमंजस दूर हो सके।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने