अवैध शराब बिक्री पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, महिला आरोपी गिरफ्तार

अवैध शराब बिक्री पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, महिला आरोपी गिरफ्तार

अंबिकापुर। अंतरराज्यीय शराब की अवैध बिक्री की सूचना पर आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए ग्राम कलचा में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान एक महिला को अवैध शराब बिक्री के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

आबकारी विभाग की टीम ने आरोपी महिला के कब्जे से मध्यप्रदेश निर्मित गोवा शराब एवं बीयर के कैन बरामद किए। शराब के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर विभाग ने आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की।

गिरफ्तार महिला ग्राम कलचा, थाना उदयपुर क्षेत्र की निवासी बताई गई है। कार्रवाई के बाद आबकारी विभाग द्वारा आरोपी महिला को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

यह कार्रवाई आबकारी उप निरीक्षक अनिल गुप्ता एवं महिला नगर सैनिक सहित आबकारी विभाग की टीम द्वारा की गई। विभाग द्वारा अवैध एवं अंतरराज्यीय शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रखने की बात कही गई है।

आबकारी विभाग की इस कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। विभाग द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने