- थाना लखनपुर पुलिस टीम की त्वरित और सख्त वैधानिक कार्यवाही।
- आरोपियों द्वारा मवेशियों को क्रूरतापूर्वक पिकअप वाहनों में भरकर बुचड़खाना ले जाया जा रहा था।
- कुल 08 मवेशी भैंसा जप्त, जिनमें 02 मृत और 06 जीवित।
- घटना में प्रयुक्त 02 पिकअप वाहन भी जप्त।
- कुल अनुमानित मशरुका लगभग 12 लाख रुपये।
- आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
अंबिकापुर, – थाना लखनपुर पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम चैनपुर काजूबाड़ी के पास दो पिकअप वाहनों में मवेशियों को अवैध रूप से बुचड़खाना ले जाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की।
पिकअप क्रमांक UP 25 KT 0155 में 04 मवेशी भैंसा और पिकअप क्रमांक UP 25 JT 4974 में 04 मवेशी भैंसा क्रूरतापूर्वक लोड पाए गए।
वाहनों में बैठे व्यक्तियों से पूछताछ करने पर उनके नाम क्रमशः सूरज सारथी, नितिश राणा, जमीन उर्फ जमीर अंसारी, मो. आयुब, और मो. जुनैद बताए गए। आरोपियों से वैध दस्तावेज मांगे गए, जो वे प्रस्तुत नहीं कर सके।
पुलिस कार्रवाई
- थाना लखनपुर में अपराध क्रमांक 234/26 धारा छ.ग. कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के तहत मामला दर्ज।
- कुल 08 मवेशी जप्त (02 मृत, 06 जीवित)।
- मृत मवेशियों का पोस्टमार्टम कराया गया, जीवित मवेशियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
- घटना में प्रयुक्त दोनों पिकअप वाहन जप्त।
- आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया, उन्हें गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
सक्रिय पुलिस टीम
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी लखनपुर उप निरीक्षक संपत पोटाई, सहायक उप निरीक्षक मनीष तिवारी, प्रधान आरक्षक सतीश सिंह, पीतांबर सिंह, आरक्षक दशरथ राजवाड़े, आशीष चौहान, चित्रसेन प्रधान, कुश कुमार सोनी, सुरेश गुप्ता, राजेंद्र लकड़ा, और नमिष सिंह सक्रिय रहे।
लखनपुर पुलिस की इस कार्रवाई ने स्पष्ट कर दिया है कि जिले में अवैध मवेशी परिवहन और पशु क्रूरता के मामलों पर सख्त वैधानिक कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।