हल्की बारिश में उफनता नाला, जान जोखिम में डालकर पार कर रहे ग्रामीण और स्कूली बच्चे

हल्की बारिश में उफनता नाला, जान जोखिम में डालकर पार कर रहे ग्रामीण और स्कूली बच्चे


लुण्ड्रा। लुण्ड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कोरंधा में ग्रामीण कई वर्षों से पुल की समस्या से जूझ रहे हैं। बारिश के दिनों में यहां स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। हल्की बारिश होते ही नाले का पानी तेज धार के साथ सड़क के ऊपर से बहने लगता है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

सबसे चिंताजनक स्थिति उस समय बनती है जब स्कूली बच्चों, ग्रामीणों और मवेशियों को जान जोखिम में डालकर तेज बहाव वाले नाले को पार करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दौरान कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से यहां पुल निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीणों का आरोप है कि उनकी समस्या पर जनप्रतिनिधियों और जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा गंभीरता से ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रबोध मिंज से ग्रामीणों ने जल्द से जल्द इस स्थान पर पुल निर्माण कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते पुल का निर्माण नहीं कराया गया तो किसी दिन बड़ा हादसा होने से इनकार नहीं किया जा सकता।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने