नाबालिग आदिवासी बालिका के साथ दुष्कर्म के विरोध में भाजयुमो सरगुजा का प्रदर्शन – आरोपी का पुतला दहन एवं ज्ञापन सौंपा

नाबालिग आदिवासी बालिका के साथ दुष्कर्म के विरोध में भाजयुमो सरगुजा का प्रदर्शन – आरोपी का पुतला दहन एवं ज्ञापन सौंपा

  • भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसौदिया के आह्वान पर विरोध प्रदर्शन।
  • भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा और भाजयुमो ने मिलकर किया पुतला दहन।
  • आरोप कांग्रेस परसा मंडल अध्यक्ष एवं परिजनों द्वारा परिजनों को पैसे का प्रलोभन देकर मामले को दबाने का प्रयास।
  • परिजनों ने समझौते से इंकार कर पुलिस प्रशासन को सूचित किया।
  • क्षेत्र में भारी आक्रोश, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग।

अंबिकापुर, सरगुजा जिले में नाबालिग आदिवासी बालिका के साथ हुए जघन्य दुष्कर्म के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) और भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने संयुक्त रूप से विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान आरोपी तरुण जायसवाल का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया गया।

जानकारी के अनुसार, आरोप है कि कांग्रेस के परसा मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व सरपंच तथा उनके परिजनों ने पीड़िता के परिवार को पैसे का लालच देकर मामले को शांत करने और समझौता करने का दबाव बनाया। परिजनों ने इस दबाव को अस्वीकार करते हुए पुलिस प्रशासन को सूचित किया और न्याय की मांग की।

इस अमानवीय घटना से क्षेत्र में भारी आक्रोश व्याप्त है। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कहा कि दोषियों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति हो।

उपस्थित पदाधिकारी और कार्यकर्ता

पुतला दहन कार्यक्रम में जिला महामंत्री विनोद हर्ष, महामंत्री द्वय अरुणा सिंह, जन्मेजय मिश्रा, रवि विश्वकर्मा, समीर श्रीवास्तव, अनीश सिंह, अविनाश मंडल, मंडल अध्यक्ष आयुष दुबे, रोहन मंडल सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजयुमो सरगुजा ने स्पष्ट किया है कि नाबालिग बालिका के साथ हुए इस जघन्य अपराध को लेकर समाज में जागरूकता और न्याय की लड़ाई जारी रहेगी। दोषियों को सख्त सजा दिलाने के लिए संगठन लगातार प्रयासरत रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने