अंबिकापुर महापौर मंजूषा भगत की मां की तबीयत बिगड़ी, ICU में भर्ती

अंबिकापुर महापौर मंजूषा भगत की मां की तबीयत बिगड़ी, ICU में भर्ती

अंबिकापुर। अंबिकापुर नगर निगम की महापौर मंजूषा भगत की मां की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार उन्हें ब्रेन स्ट्रोक आया है, जिसके बाद उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

महापौर की मां को अस्पताल के आईसीयू में रखा गया है, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। परिवार की ओर से उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर चिंता जताई गई है।

अपनी मां की गंभीर तबीयत को लेकर महापौर मंजूषा भगत भावुक नजर आईं। परिजनों और शुभचिंतकों द्वारा उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने