- रायपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में सहयोग केंद्र का संचालन।
- 3 से 7 अगस्त तक प्रतिदिन दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक मंत्री रहेंगे उपस्थित।
- कार्यकर्ताओं को पंजीयन दोपहर 1 से 2 बजे के बीच कराना होगा।
- टोकन के आधार पर क्रमवार समस्याएं सुनी जाएंगी।
- फोन से पंजीयन मान्य नहीं, व्यक्तिगत उपस्थिति अनिवार्य।
रायपुर, – भाजपा प्रदेश सहयोग केंद्र प्रभारी सच्चिदानंद उपासने ने बताया कि 3 अगस्त से 7 अगस्त तक प्रदेश भाजपा कार्यालय, रायपुर में संचालित सहयोग केंद्र के माध्यम से कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनी जाएंगी।
उन्होंने कहा कि प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक मंत्रीगण उपस्थित रहेंगे और कार्यकर्ताओं की समस्याओं के निराकरण की दिशा में आवश्यक पहल करेंगे। कार्यकर्ताओं को दोपहर 1:00 से 2:00 बजे के बीच पंजीयन कराना होगा। पंजीयन के बाद जारी टोकन के आधार पर क्रमवार समस्याएं सुनी जाएंगी।
कार्यक्रम का विस्तृत विवरण
3 अगस्त (सोमवार) – कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग मंत्री गुरु खुशवंत साहेब
4 अगस्त (मंगलवार) – लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास तथा 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल
5 अगस्त (बुधवार) – स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य विभाग मंत्री गजेंद्र यादव
6 अगस्त (गुरुवार) – राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास तथा उच्च शिक्षा विभाग मंत्री टंकराम वर्मा
7 अगस्त (शुक्रवार) – आदिम जाति विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण, जैव प्रौद्योगिकी, मछली पालन तथा पशुधन विकास विभाग मंत्री रामविचार नेताम
इन निर्धारित तारीखों में क्रमशः भाजपा संगठन के प्रदेश मंत्री जितेंद्र कुमार वर्मा, सुश्री ऋतु चौरसिया, शिवनाथ यादव, जयंती पटेल एवं विद्या सिदार भी उपस्थित रहेंगे।
संगठन की अपील
उपासने ने बताया कि इस संबंध में सभी जिला अध्यक्षों को सूचना भेज दी गई है ताकि मंडल और बूथ स्तर तक जानकारी पहुंचाई जा सके और अधिक से अधिक कार्यकर्ता सहयोग केंद्र का लाभ उठा सकें।
प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज द्वारा मंत्रियों की उपस्थिति का विस्तृत कार्यक्रम जारी किया गया है।
भाजपा का यह सहयोग केंद्र कार्यकर्ताओं और संगठन के बीच संवाद का सशक्त माध्यम बन रहा है, जहां समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।