- थाना गांधीनगर पुलिस टीम की कार्रवाई
- डेली निड्स (पान कॉर्नर) संचालक द्वारा युवाओं को प्रतिबंधित ई-सिगरेट बेची जा रही थी
- दुकान से 35 नग इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट और ₹3,000 नगद बरामद
- कुल मशरुका मूल्य लगभग ₹55,000 जप्त
- आरोपी गिरफ्तार, अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी
डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा निर्देशन में थाना गांधीनगर पुलिस टीम ने प्रतिबंधित ई-सिगरेट बिक्री के मामले में कार्रवाई की।
दिनांक 21/07/26 को मुखबिर सूचना पर पुलिस टीम ने आयुषी डेली निड्स पान कॉर्नर (सुभाषनगर, बनारस रोड) पर रेड की। दुकान संचालक प्रांसु केसरी (उम्र 24 वर्ष) के पास से 35 नग इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट (कुल मूल्य ₹52,500) और ₹3,000 नगद बरामद किए गए।
आरोपी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। उसका कृत्य इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट प्रतिषेध अधिनियम 2019 की धारा 4 का उल्लंघन पाया गया। मामले में अपराध क्रमांक 466/26 दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
कानूनी कार्रवाई
- अपराध: इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट प्रतिषेध अधिनियम 2019 की धारा 7 एवं 8, तथा धारा 223 बी.एन.एस.
- आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
एसएसपी की अपील
एसएसपी राजेश अग्रवाल ने कहा – "ई-सिगरेट और फ्लेवर लिक्विड की लत भावी पीढ़ी को प्रभावित कर रही है। युवाओं को जागरूक करना और समाज को नशे के विरुद्ध साथ लाना आवश्यक है।"
उन्होंने नागरिकों से अपील की कि इस प्रकार की नशे से संबंधित किसी भी सूचना पर तुरंत कंट्रोल रूम 9479193599 या डायल 112 पर शिकायत दर्ज कराएं।
पुलिस टीम की सक्रियता
इस कार्यवाही में –
- थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी
- उप निरीक्षक दिलीप दुबे
- प्रशिक्षु उप निरीक्षक भारतीय मार्कण्डेय, विवेक चंद्राकर
- सहायक उप निरीक्षक वरदान लकड़ा सक्रिय रहे।
सरगुजा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि युवाओं को नशे की लत से बचाने और प्रतिबंधित ई-सिगरेट की बिक्री रोकने के लिए आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।