क्रिप्टोकरेंसी में अधिक मुनाफा दिलाने का झांसा देकर नगदी रकम ठगी – 05 आरोपी गिरफ्तार

क्रिप्टोकरेंसी में अधिक मुनाफा दिलाने का झांसा देकर नगदी रकम ठगी – 05 आरोपी गिरफ्तार

  • डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा निर्देशन और नगर पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर के नेतृत्व में थाना मणीपुर पुलिस टीम की कार्रवाई।
  • आरोपियों ने Biget Wallet (LGNS) क्रिप्टो ऐप में निवेश कर अधिक मुनाफा दिलाने का लालच देकर प्रार्थी से ₹10,000 की ठगी की।
  • आरोपियों से लैपटॉप, प्रोजेक्टर, स्पीकर, मोबाइल, डायरी, नोटबुक और टी-शर्ट जप्त।
  • अन्य आरोपी फरार, तलाश जारी।
  • सरगुजा पुलिस की अपील: नागरिक लालच में आकर भ्रामक ऐप्स में निवेश न करें।

 सरगुजा,  – क्रिप्टोकरेंसी में अधिक मुनाफा दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

प्रार्थी विद्याचरण राव निवासी इन्दरपुर थाना दरिमा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि गांव के त्रिपाल टोप्पो ने उसे ऑनलाइन शेयर मार्केट में फायदा होने का झांसा दिया। इसके बाद वह उदयपुर निवासी राजकुमार पैकरा से मिला, जिसने Biget Wallet (LGNS) क्रिप्टो ऐप में निवेश कर अधिक रकम मिलने का दावा किया।

दिनांक 19/07/26 को होटल फिल आनंदम में आयोजित सेमिनार में प्रार्थी से ₹10,000 नगद लेकर एक साल में ₹1 लाख रुपये बनने का लालच देकर ठगी की गई।

 कानूनी कार्रवाई

  • थाना मणीपुर में अपराध क्रमांक 132/26 धारा 318(4), 61(2) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज।

  • विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. कान्ता प्रसाद राजवाड़े (27 वर्ष, सिंगीटाना)

  2. राजकुमार पैकरा (42 वर्ष, पण्डरीडांड, उदयपुर)

  3. जीवन साय टोप्पो (36 वर्ष, महादेवटिकरा, दरिमा)

  4. फिरोज लकड़ा (35 वर्ष, टपरकेला, दरिमा)

  5. मुकेश कुमार गुप्ता (46 वर्ष, अम्बे कॉलोनी, गांधीनगर)

आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे बिलासपुर के त्रिभुवन साहू और रमाशंकर साहू के साथ मिलकर सेमिनार आयोजित करते थे और लोगों को निवेश के लिए बहकाते थे।

 जप्त सामग्री

  • लैपटॉप, बैग, चार्ज वायर

  • प्रोजेक्टर, स्पीकर

  • मोबाइल

  • 3 डायरी, 1 नोटबुक

  • 1 टी-शर्ट (Game Changer Academy लिखा हुआ)

 पुलिस टीम की सक्रियता

इस कार्रवाई में –

  • नगर पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर श्री राहुल बंसल (भा.पु.से.)

  • थाना प्रभारी मणीपुर उप निरीक्षक सी. पी. तिवारी

  • सहायक उप निरीक्षक अनिल पाण्डेय, राकेश मिश्रा

  • आरक्षक रामशंकर यादव, अनिल परिहार, अनिल सिंह, निरंजन बड़ा सक्रिय रहे।

 सरगुजा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अधिक मुनाफे के लालच में आकर किसी भी भ्रामक ऐप या प्लेटफॉर्म में निवेश न करें, अन्यथा आप ठगी के शिकार हो सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने