अम्बिकापुर: जनगणना 2027 के प्रथम चरण का प्रशिक्षण सम्पन्न, 1 मई से होगा मकान सूचीकरण कार्य

अम्बिकापुर: जनगणना 2027 के प्रथम चरण का प्रशिक्षण सम्पन्न, 1 मई से होगा मकान सूचीकरण कार्य

अम्बिकापुर, 16 मार्च 2026। भारत सरकार द्वारा आयोजित होने वाली जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत जिले में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 1 मई से 30 मई 2026 तक किया जाएगा। इस कार्य के सुचारू संचालन के लिए सोमवार को जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण के दौरान जनगणना की रूपरेखा, कानूनी प्रावधान, डिजिटल उपकरणों के उपयोग तथा डेटा प्रबंधन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई। अधिकारियों को बताया गया कि प्रथम चरण में प्रत्येक मकान का सूचीकरण कर उसकी मूलभूत जानकारी दर्ज की जाएगी, जिससे आगामी जनगणना प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से पूरा किया जा सके।

कार्यक्रम के दौरान जनगणना के प्रथम चरण से जुड़ी प्रक्रिया और जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से समझाया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, नगर निगम कमिश्नर श्री डी. एन. कश्यप, सभी एसडीएम, राजस्व अमला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने