लखनपुर — मकर संक्रांति एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री देव कुमार गुप्ता जी की पोती अद्वेता के जन्मदिन के शुभ अवसर पर ग्राम लब्जी के प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर श्री गुप्ता जी द्वारा विद्यालय के 48 पहाड़ी कोरवा बच्चों को स्वेटर वितरित किए गए। बच्चों से संवाद के दौरान उनकी लगन और उत्साह से प्रभावित होकर उन्होंने कॉपी और पेन भी प्रदान किए।
कार्यक्रम में बच्चों के लिए न्यौता भोज का आयोजन किया गया, जिसमें स्वादिष्ट भोजन के साथ मिष्ठान और फलाहार का वितरण किया गया।
इस आयोजन में ग्राम पंचायत लब्जी के सरपंच, उप सरपंच, शाला प्रबंधन समिति के सदस्य, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक, कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, स्वीपर एवं रसोईया सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
👉 यह आयोजन बच्चों के लिए प्रेरणादायी रहा और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का एक सराहनीय प्रयास साबित हुआ।
Tags
लखनपुर