सरगुजा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठगी में प्रयुक्त म्यूल अकाउंट के दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

सरगुजा, 16 जुलाई 2025:

जिले में साइबर ठगी के मामलों में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। थाना गांधीनगर पुलिस टीम ने म्यूल अकाउंट के जरिए साइबर ठगी में संलिप्त दो खाता धारकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों ने अपने खातों को अवैध रकम के लेनदेन के लिए अन्य आरोपियों को सौंपा था, जिसके जरिए देशभर में साइबर ठगी को अंजाम दिया जा रहा था।

आरोपियों की पहचान व पूछताछ में खुलासा:
गिरफ्तार आरोपियों में पहला नाम रवि कुमार माझी पिता सोती राम माझी उम्र 34 वर्ष, निवासी नेहरू वार्ड सत्तीपारा तथा दूसरा नाम धीरज कुमार सिंह पिता स्व. दिलीप सिंह उम्र 34 वर्ष, निवासी बीचपारा फूंदुरडिहारी थाना गांधीनगर का है। दोनों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि कुछ पैसों के बदले उन्होंने अपने खाते खुलवाकर अवैध सट्टा व साइबर ठगी के रकम के लेनदेन हेतु अन्य आरोपियों को दे दिया था।

ऐसे हुआ खुलासा:
भारतीय साइबर अपराध समन्वय केन्द्र (I4C) द्वारा संचालित समन्वय पोर्टल से प्राप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। साइबर पुलिस स्टेशन नॉर्थ दिल्ली से दर्ज शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए संदिग्ध मोबाइल नंबर और म्यूल अकाउंट का लिंक मिला। जांच में सामने आया कि रवि कुमार माझी के खाते में 25,000 रुपये व धीरज कुमार सिंह के खाते में 27,380 रुपये अवैध तरीके से ट्रांसफर हुए थे।


पुलिस ने मामला थाना गांधीनगर में अपराध क्रमांक 397/25 धारा 317(4), 318(4), 61(2) बी.एन.एस. के तहत दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। मामले में अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

टीम की भूमिका:
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप जायसवाल, साइबर सेल के सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, विकास सिन्हा, आरक्षक अरविन्द उपाध्याय, ऋषभ सिंह, घनश्याम देवांगन, वीरेंद्र पैकरा, अनुज जायसवाल, जितेश साहू, मनीष सिंह, राहुल केरकेट्टा, अमनपुरी की अहम भूमिका रही।

पुलिस का संदेश:
पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे अपने बैंक खातों का उपयोग किसी भी अनजान व्यक्ति को न करने दें, अन्यथा कठोर कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने