अम्बिकापुर, सरगुजा (छत्तीसगढ़)। नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर द्वारा होली पर्व के अवसर पर जल आपूर्ति का कार्यक्रम जारी किया गया है। नगर के समस्त जल उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि 14 मार्च 2025, शुक्रवार को होली के दिन जल प्रदाय तीन चरणों में किया जाएगा।
जल आपूर्ति का समय इस प्रकार होगा:
प्रातः 6:00 बजे
दोपहर 1:00 बजे
सायं 6:00 बजे
नगर पालिक निगम ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे जल का उपयोग सावधानीपूर्वक और आवश्यकतानुसार करें तथा होली के पावन पर्व को सुरक्षित और खुशहाल तरीके से मनाएं।
Tags
अंबिकापुर