महामाया चौक पर कांग्रेस की नुक्कड़ सभा को पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री टी एस सिंहदेव ने अस्पताल से वर्चुअल रूप से सम्बोधित किया। पारिवारिक स्वास्थगत कारणों से टी एस बाबा मुंबई में है।
कांग्रेस प्रत्याशी सुश्री शशि सिंह के समर्थन में आज जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा के द्वारा अम्बिकापुर के महामाया चौक पर एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया। इस नुक्कड़ सभा को पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री टी एस सिंहदेव ने वर्चुअल रूप से सम्बोधित किया। वे पारिवारिक स्वास्थ्यगत कारणों से मुंबई में हैं। वहां अस्पताल से उन्होंने सभा को वर्चुअल रूप से संबोधित किया। अपने सम्बोधन में उन्होंने कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं को चुनाव के इस अंतिम चरण में कमर कस कर चुनावी मैदान में उतारने के लिए प्रोत्साहन दिया।
उन्होंने इस चुनाव में चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि चुनाव आयोग भी ED, CBI और इनकम टैक्स विभाग की तरह केंद्र की भाजपा सरकार के अनुसांगिक संगठन की तरह काम कर रहा है। चुनाव आयोग के द्वारा 11 दिन उपरांत जारी अपूर्ण मतदान आंकड़ों को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने पार्टी संगठन को यह सलाह दी है कि यह सुनिश्चित होना चाहिए कि मतदान के दिन पोलिंग एजेंट अंतिम मतदान के आंकड़ों के साथ ही बूथ से बाहर आये। संबोधन के अंत मे उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी शशि सिंह को भारी बहुमत से जितने की अपील, जनसमूह और पार्टी कार्यकर्ताओं से की।