राजपत्रित अधिकारियो के नेतृत्व मे शहर के कुल 10 पॉइंट पर 80 से अधिक पुलिस कर्मचारियों द्वारा तैनात होकर की गई कार्यवाही।
पुलिस टीम द्वारा दो पहिया वाहन मे तीन सवारी चलने वाले वाहन चालकों पर 40 प्रकरण मे कुल 23000/- समन शुल्क किया गया वसूल।
मोबाइल फ़ोन पर बात करते हुए वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर कुल 49 प्रकरण दर्ज कर 14700/- समन शुल्क किया गया वसूल।
अंबिकापुर // सरगुजा पुलिस द्वारा यातायात के नियमो की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार सख़्ती से कार्यवाही की जा रही हैं, इसी क्रम मे बीते देर शाम राजपत्रित पुलिस अधिकारियो के नेतृत्व मे सम्पूर्ण शहर मे कुल 10 पॉइंट मे पुलिस अधिकारियो/कर्मचारियों की टीम तैनात की गई थी, पुलिस टीम बिलासपुर चौक, भारत माता चौक, चांदनी चौक, लरंग साय चौक, प्रतापपुर नाका, गाँधी चौक, ब्रम्ह मंदिर तिराहा, चौपाटी, साईं मंदिर तिराहा, मनेन्द्रगढ़ रोड मारुती शो रूम तिराहा पर पुलिस टीम शाम 7:00 बजे तैनात की गई थी, जो देर रात तक सभी पॉइंट पर एक साथ सघन चेकिंग अभियान जारी रखा गया।
पुलिस टीम द्वारा अभियान के दौरान दो पहिया वाहन मे तीन सवारी वाहन चलाने वाले वाहन चालकों, मोबाइल फ़ोन पर बात कर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर सख़्ती से कार्यवाही करते हुए कुल 119 प्रकरण दर्ज कर 84000/- - रुपये समन शुल्क वसूल किया गया हैं, पुलिस टीम द्वारा दो पहिया वाहन मे तीन सवारी चलने वाले वाहन चालकों पर 40 प्रकरण मे कुल 23000/- समन शुल्क वसूल किया गया हैं, मोबाइल फ़ोन पर बात करते हुए वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर कुल 49 प्रकरण दर्ज कर 14700/- समन शुल्क वसूल किया गया हैं, कार्यवाही के दौरान 80 से अधिक पुलिस अधिकारी/कर्मचारी शामिल रहे।
Tags
अंबिकापुर