नशे में बाइक चलाने पर युवक को 10 हजार रुपये का जुर्माना, यातायात पुलिस ने की कार्रवाई

नशे में बाइक चलाने पर युवक को 10 हजार रुपये का जुर्माना, यातायात पुलिस ने की कार्रवाई

अंबिकापुर। शराब के नशे में मोटरसाइकिल चलाने के मामले में न्यायालय ने 19 वर्षीय युवक पर 10 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है। यातायात पुलिस ने चेकिंग के दौरान चालक को रोककर ब्रेथ एनालाइजर से जांच की थी। पुलिस के अनुसार, जांच में शराब का सेवन कर वाहन चलाने की पुष्टि होने पर मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए यातायात शाखा की टीम वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी/15/सीएक्स/6070 को रोककर चालक से पूछताछ की गई। उसने अपना नाम तुषार मंडल, पिता विश्वजीत मंडल, उम्र 19 वर्ष, निवासी मदननगर, थाना जयनगर बताया।

पुलिस के मुताबिक, चालक मौके पर शराब के नशे में पाया गया। ब्रेथ एनालाइजर से जांच के बाद उसके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई। प्रकरण न्यायालय के समक्ष पेश किए जाने पर चालक को 10 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया।

पुलिस ने बताया कि यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई में यातायात शाखा प्रभारी उप निरीक्षक विजय केवर्त सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने