सूरजपुर, थाना झिलमिली पुलिस ने पेट्रोल पंप परिसर में झगड़ा-विवाद, शराब के नशे में वाहन चलाने, खतरनाक ड्राइविंग और सनरूफ खोलकर हंगामा करने के मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर 3 कार जब्त की है।
पुलिस के अनुसार 28 फरवरी 2026 की रात सूचना मिली कि ग्राम खाड़ापारा स्थित कल्याण पेट्रोल पंप में कुछ लोग शराब पीकर उत्पात मचा रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने निर्मल जायसवाल (29 वर्ष), प्रीतम दुबे (35 वर्ष) और सूरज सिंह (29 वर्ष) सभी निवासी ग्राम बड़सरा को नशे की हालत में पाया। वहीं उनका साथी अजय चक्रधारी (32 वर्ष) बलेनो कार (CG 15 EC 8112) से शराब पीकर पहुंचा था।
तीनों आरोपियों का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि होने पर उनके विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 36-च (2) के तहत अपराध क्रमांक 41/26 दर्ज किया गया। वहीं अजय चक्रधारी के विरुद्ध नशे में वाहन चलाने पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई।
मारपीट और जान से मारने की धमकी का मामला
सनरूफ खोलकर हंगामा करने का पूर्व मामला भी दर्ज
Prashant Kumar Thakur (डीआईजी एवं एसएसपी, सूरजपुर) के निर्देश पर जिले में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई के तहत थाना झिलमिली पुलिस ने विवेचना कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही 3 कार जब्त की गई हैं।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर उत्पात, नशे में वाहन चलाने और कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।