- नए कलेक्टर के आते ही सरगुजा राजस्व विभाग में तबादलों की बाढ़
- पटवारीयो के तबादले से आम जनता में खुशी की लहर
- अब बंगले की देखरेख करने वालों का भी हुआ तबादला
- सरगुजा राजस्व विभाग में 141 पटवारीयो के स्थानांतरण से अन्य विभागों में भी मचा हड़कंप
- अब कौन से विभाग की बारी सरगुजा कलेक्टर पूरी तरह भ्रष्टाचार मुक्त सरगुजा बनाने की कसम खाई
- नहीं चल रहा है पटवारीयो का स्थानांतरण आदेश में किसी प्रकार का संशोधन
- क्या सरगुजा कलेक्टर द्वारा जारी पटवारीयो के स्थानांतरण आदेश में भी कुछ जुगाड़ करते नजर आ रहे हैं पटवारी
- मोटी चमड़ी है साहब सुधारने का नाम नहीं लेगी सरगुजा कलेक्टर को और कसावट लाने की जरूरत
- तभी होगी सरगुजा में सुशासन की स्थापना
अम्बिकापुर। जिले के विभिन्न तहसीलों में लंबे समय से पदस्थ हल्का पटवारियों के कार्यों में प्रभावशीलता, प्रशासनिक दक्षता एवं लोकहित को ध्यान में रखते हुए 58 पटवारियों का स्थानांतरण किया गया है। कलेक्टर श्री अजीत वसंत द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।
आदेशानुसार यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता, छत्तीसगढ़ भू-अभिलेख नियमावली (भाग-1) के नियम 7(2) तथा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, मंत्रालय नवा रायपुर के पत्र क्रमांक एफ-2-48/सात-2/2014 दिनांक 12 सितम्बर 2014 में उल्लेखित राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड-पांच-क्रमांक-1 की कंडिका-16 के प्रावधानों के तहत की गई है।
कलेक्टर द्वारा जारी सूची के अनुसार संबंधित पटवारियों को उनके नाम के सम्मुख अंकित स्थान पर आगामी आदेश तक पदस्थ किया गया है। प्रशासन ने बताया कि यह स्थानांतरण राजस्व कार्यों के सुचारू संचालन और आम नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया है।
जिला प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि स्थानांतरण आदेश का त्वरित पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि राजस्व कार्यों में निरंतरता बनी रहे।