छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाले ऐतिहासिक कार्यक्रम में, प्रदेश की महिलाओं ने एक अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े (महिला बाल विकास मंत्री) अतिथि के रूप में शहर की पहली महिला महापौर उपस्थिति रही। यह रिकॉर्ड राज्य की इकलौती महिला मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के सम्मान में आयोजित किया गया, जो अपनी सादगी और संघर्षशील व्यक्तित्व के लिए जानी जाती हैं।
लक्ष्मी राजवाड़े भारत की सबसे युवा महिला मंत्रियों में से एक हैं। भारत में पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के बाद, वे दूसरी सबसे युवा महिला मंत्री बनीं, जिन्होंने अपने संघर्ष और कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने खेतों में रोपा लगाने से लेकर ग्रामीण महिलाओं के हर कार्य को बखूबी निभाया और फिर मंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली, जो हर किसी के लिए प्रेरणादायक है।
इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे दिव्या सिंह सिसोदिया (जिला पंचायत सदस्य) पायल सिंह जिला (पंचायत सदस्य) श्वेता गुप्ता (एमआईसी मेंबर) Jaya Reddy (Mrs Asia)
इसी भावना को सम्मान देने के लिए, Touchwood Women Empowerment Organisation द्वारा "महिला सशक्तिकरण का महाकुंभ" का आयोजन किया गया। इसमें छत्तीसगढ़ की विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली महिलाओं ने एकसाथ रैंप वॉक किया। इस आयोजन में महिलाओं ने महिला सशक्तिकरण थीम पर खास परिधानों में प्रस्तुति दी, जिससे यह आयोजन एक ऐतिहासिक क्षण बन गया। इस अनूठी पहल ने वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा लिया।
इस इवेंट की भव्य सफलता ने यह साबित कर दिया कि छत्तीसगढ़ की महिलाएं न केवल अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हैं, बल्कि वे एकजुट होकर अपने समाज की सशक्त छवि को विश्व पटल पर स्थापित करने में सक्षम हैं।