9वीं राष्ट्रीय मिनिगोल्फ प्रतियोगिता में सरगुजा से पांच खिलाड़ियों का छत्तीसगढ़ टीम में हुआ चयन

संभाग से 5 खिलाड़ी होंगे राष्ट्रीय मिनीगोल्फ प्रतियोगिता में शामिल

9वीं राष्ट्रीय मिनिगोल्फ प्रतियोगिता नागपुर महाराष्ट्र में होगा आयोजित


अंबिकापुर // 9वें राष्ट्रीय मिनिगोल्फ प्रतियोगिता 2023-24 का आयोजन 02/03/2024 से 06/03/2024 तक नागपुर महाराष्ट्र में होने वाला है। जिसमें सरगुजा जिला मिनी गोल्फ संघ से पांच खिलाड़ियों का चयन छत्तीसगढ़ टीम में हुआ जो राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।

सरगुजा मिनी गोल्फ संघ से आकाश दुबे, रजत सिंह,प्रेरणा सिंह, प्रियंका पैंकरा एवं बृजदेव सिंह का चयन हुआ है।

राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि सरगुजा जिला में मिनीगोल्फ खेल में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुका है साथ ही साथ अंतः विश्वविद्यालय स्तर प्रतियोगिता में संघ गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा की मिनीगोल्फ टीम परचम लहरायाते हुए कई मेडल जीत चुके हैं। इसके 37वीं नेशनल गेम्स गोवा में सरगुजा जिला प्रतिनिधित्व करते हुए सरगुजा जिला का मान बढ़ाया है।

इन खिलाड़ियों को उत्साहवर्धन के लिए सरगुजा जिला मिनीगोल्फ संघ के पदाधिकारी व सभी खिलाड़ीयों के सभी खेल प्रेमियों के बधाई दिया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने